Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपीएनबी इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री बने धीराज बिष्ट

पीएनबी इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री बने धीराज बिष्ट

पंजाब नेशनल बैंक इंप्लाइज यूनियन से संबद्ध एनसीबीई की जनरल बॉडी की मीटिंग एक होटल में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ फेडरेशन संबद्ध एनसीबीई के राष्ट्रीय महासचिव आरके शर्मा ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, गढ़वाल व कुमाऊं से भारी संख्या में पीएनबी के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति ने पीएनबी के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया।
राष्ट्रीय महासचिव आरके शर्मा ने पंजाब नेशनल बैंक एम्पलाइज यूनियन उत्तराखंड की समिति के गठन की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष गौरव भूषण हजेल, महामंत्री धीराज बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश विश्नोई, उपाध्यक्ष अलीम अहमद, सतीश जखमोला, उप महामंत्री दीपक कोटनाला, बालेश रानी, खड़क सिंह, संगठन सचिव प्रभात सिंह, अमित, अवधेश, चेतन चितवाल, कोषाध्यक्ष विशाल वर्मा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया। नवनियुक्त महामंत्री धीरज बिष्ट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी हितों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे। इस दौरान अमित कुमार, अंकुर चौहान, करण, मोहम्मद अली, यश शर्मा, दिनेश नाथ, आयुष अग्रवाल, रोहित, गुरलाल सिंह, रवि राठौर, सुनील कुमार, जसवीर सिंह, अमर सिंह भंडारी, विक्रांत धीमान, विश्वास कुमार, सुमित सिंह, मलिक सूद, समून नली, ओम प्रकाश, बृजेश सिंह, अतुल कुमार, अनूप सिंह नेगी, प्रदीप कुमार, महावीर सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह, मनोज कुमार, लोकेंद्र सिंह रावत, डोली, प्रमोद कुमार, नितिन कुमार, अजय कुमार, विकास, अंकित सैनी, ललित कुमार, वीरेंद्र कुमार, शंकर दत्त थपलियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments