Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरुद्रपुर में किराना की दुकान में लगी आग

रुद्रपुर में किराना की दुकान में लगी आग

रुद्रपुर। शार्ट सर्किट के चलते किराना की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियों ने पहुंचकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग के धुएं को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
रम्पुरा क्षेत्र में कटोरी मंदिर के सामने जयप्रकाश किराना स्टोर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर रुद्रपुर दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू न होने के कारण किच्छा व पंतनगर फायर स्टेशन से एक-एक गाड़ी और बुलाई गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। किराना स्टोर स्वामी श्री राम चंद्र ने बताया कि दुकान का आधे से अधिक समान जलकर राख हो चुका है। इसकी कीमत उन्होंने लगभग 50 लाख रुपये बताई है। कुछ सामान जलने से बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि वहीं आग बुझाने के कुछ देर बाद किराना स्टोर स्वामी ने फिर से आग की सूचना दी। इस पर दमकल की गाड़ियों ने दोबारा फिर पहुंचकर आग बुझाई। दमकल कर्मी वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि दोबारा सिर्फ धुआं निकल रहा था जिसे वह बुझाकर वापस आ गए थे।
आग से निकलते धुएं को देखकर मौके पर जमा हुई भीड़
रुद्रपुर। आग से निकलता धुआं इतना भयावह रूप में था कि लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दमकल कर्मियों के बार-बार हटाने पर भी लोग वहां से हटने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने दमकल कर्मियों का साथ देकर आग बुझाने में भी मदद करवाई। सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंच गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments