Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी के डॉ. कुच्छल से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी

हल्द्वानी के डॉ. कुच्छल से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी

हल्द्वानी के एक डॉक्टर से फोन कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाश ने गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल मानपुर उत्तर रामपुर रोड हल्द्वानी के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. डॉक्टर वैभव कुच्छल को फोन कर तीन करोड़ रुपये मांगे हैं। यह भी कहा है कि अगर पैसे नहीं मिले तो जान से मार दूंगा। साथ ही बच्चे के अपहरण करने की धमकी भी दी है। मामले में पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से हल्द्वानी के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. डॉक्टर वैभव कुच्छल के पास फोन आया। कॉलर ने धमकी दी कि उसे तीन करोड़ रुपये की रकम जहां मैं बताऊं वहां पहुंचा दें। अगर पैसा नहीं दिया तो उन्हें जान से मार देगा, इसके बाद उसके बच्चे का अपहरण भी करेगा। बाद में डॉक्टर ने उसी नम्बर से शाम को करीब 6 बजे फोन आया, जिसे उन्होंने नहीं उठाया। इसके बाद डरे सहमे डॉक्टर पुलिस की शहर में पहुंचे। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया डॉक्टर द्वारा जो मोबाइल नम्बर दिया था, उसे ट्रेस किया जा रहा है। सर्विस लांस की टीम लगाई गई है। इसके अलावा डॉक्टर की सुरक्षा पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जल्द ही धमकी देने वाले आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments