Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्कूटर बेचने की पोस्ट डालकर की ठगी

स्कूटर बेचने की पोस्ट डालकर की ठगी

देहरादून। स्कूटर बेचने की पोस्ट डालकर नेहरू कॉलोनी निवासी महिला से 83,850 रुपये ठग लिए गए। ठगी को लेकर दिव्या मेहता निवासी निवासी नेहरू कॉलोनी ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि उन्होंने फेसबुक पर एक्टिवा स्कूटर बिक्री की पोस्ट देखी। पोस्ट शशांक शर्मा निवासी ऋषिकेश नाम के व्यक्ति ने डाली हुई थी। पोस्ट पर डाले गए नंबर पर पीड़िता ने संपर्क किया। उसने महिला से बात की और स्कूटर बेचने की डील कर अलग-अलग बहाने पीड़िता से अपने दिए बैंक खाते में 83 हजार रुपये से ज्यादा रकम ट्रांसफर करवा ली। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments