Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआईएसबीटी पर बुकिंग को ऑटो चालक और वकील में विवाद

आईएसबीटी पर बुकिंग को ऑटो चालक और वकील में विवाद

आईएसबीटी पर बस से पहुंचे वकील और वहां मौजूद ऑटो चालक के बीच मारपीट हो गई। वकील का आरोप है कि उन्होंने टैक्सी बुक की हुई थी। आटो चालक बार-बार बुकिंग को पूछता रहा फिर उनकी पत्नी से छेड़छाड़ की। वहीं आटो चलाक ने मारपीट और गंदी गालियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई पटेलनगर कुंदन राम ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 12.35 बजे की है। दिल्ली से बस से सुप्रीम कोर्ट के वकील पहुंचे। वह पत्नी संग बस से उतरे और पहले से बुक टैक्सी की तरफ जाने लगे। टैक्सी से उन्हें अपने घर जाना था। आरोप है कि इस दौरान ऑटो चालक जितेंद्र कुमार ने उनसे बार-बार आटो बुकिंग को लेकर पूछा। इसे लेकर विवाद की स्थिति बनी। विवाद में वकील ने जिस टैक्सी की बुकिंग की थी वह शामिल हो गया। पुलिस ने वकील और आटो चालक दोनों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments