Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगंदगी फैलाने पर पांच सौ का जुर्माना

गंदगी फैलाने पर पांच सौ का जुर्माना

हल्द्वानी। नगर आयुक्त ने काठगोदाम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने काठगोदाम नरीमन चौराहे से गौला पुल तक सफाई अभियान चलवाया। इस दौरान एक घर के आगे मलबा पड़े होने पर भवन स्वामी पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया।
मंगलवार सुबह नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों की उपस्थिति भी जांची। इसके बाद उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ नरीमन चौराहे से लेकर गौला पुल तक सफाई भी करवाई। इस दौरान घर के सामने मलबा मिलने पर नगर आयुक्त ने भवन स्वामी पर 500 का जुर्माना भी ठोगा। उन्होंने काठगोदाम एसओ को बुलाकर नरीमन चौराहे से पुल तक ठेलों और पार्क किए गए वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments