Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबिजली बंद करने के नाम पर बुजुर्ग से 50 हजार की ठगी

बिजली बंद करने के नाम पर बुजुर्ग से 50 हजार की ठगी

मसूरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी से रिटायर कर्मचारी से 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। साइबर थाने की रिपोर्ट के बाद पटेलनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक देवलोक कॉलोनी, फेज 1 शिमला बाई पास रोड निवासी वरिष्ठ नागरिक ओमप्रकाश मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से सेवानिवृत है। शिकायत कर बताया कि 13 अप्रैल को उनके फोन पर मैसेज आया था। उन्होंने नंबर पर फोन किया तो जवाब मिला की आज रात को उनका बिजली का कनेकशन बंद कर दिए जाएगा। कारण पूछा तो ठग ने बताया कि उन्होंने अपना बिजली का बिल अपडेट नहीं कराया है। ठग ने प्ले स्टोर से एक एप क्यू एस डाउनलोड करने के लिए कहा। जो जो जानकारी मांगी गई उन्होंने भर दी। इसी बीच उनके खाते से दो बार में 50 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने बताया कि ठग ने खुद को यूपीसीएल का अधिकारी बताया था। इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments