Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुरादाबाद के नाम दो लाख और क्रिकेट प्रतियोगिता

मुरादाबाद के नाम दो लाख और क्रिकेट प्रतियोगिता

नैनीताल। जिमखाना और डीएसए की ओर से आयोजित 97वीं अखिल भारतीय जिमखाना क्रिकेट कप प्रतियोगिता कलक्ट्रेट एसोसिएशन मुरादाबाद के नाम रही। रविवार को कलक्ट्रेट एसोसिएशन मुरादाबाद और शाइन स्टार सोनीपत के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। मुख्य अतिथि शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू और विशिष्ट अतिथि यूसीए के कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा रहे। दोनों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विजेता टीम को दो लाख जबकि उपविजेता टीम को डेढ़ लाख का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।
डीएसए मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए शाइन स्टार सोनीपत में निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में कलक्ट्रेट मुरादाबाद ने 15 ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। निर्णायक विनय चौधरी और गोपाल खेड़ा और स्कोरर धीरज पांडे रहे। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नरेंद्र गुप्ता, बेस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट शिवम शर्मा को दिया गया। बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट शिवा सिंह, मैन ऑफ द सीरीज उमेश चौधरी, बेस्ट विकेट कीपर अभिमन्यु यादव, बेस्ट बैट्समैन प्रमोद चंदेला, शतक के लिए निखिल जबकि हैट्रिक के लिए सुधीर कुमार को पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments