Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधफर्जी कागजात बनाकर लीज में दिया होटल, लीज धारक की शिकायत पर...

फर्जी कागजात बनाकर लीज में दिया होटल, लीज धारक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल। तल्लीताल में एक होटल के फर्जी दस्तावेज बनाकर होटल लीज पर देने का मामला सामने आया है। लीज धारक की शिकायत पर होटल स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विवेक सक्सेना ने थाने में दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उन्होंने तल्लीताल में अनामिका होटल लीज पर लिया था। बाद में पता चला कि होटल स्वामी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर होटल लीज पर दिया है। इस होटल की बैंक की ओर से नीलामी की जा चुकी है। उन्होंने होटल स्वामी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर तल्लीताल निवासी सुदर्शन साह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments