Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआंधी से कौसानी बैजनाथ मोटर मार्ग में पेड़ गिरने से यातायात रहा...

आंधी से कौसानी बैजनाथ मोटर मार्ग में पेड़ गिरने से यातायात रहा बाधित

गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग में आंधी से एक चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे यातायात आधे घंटे के लिए बाधित कौसानी पुलिस ने पेड़ कटवाकर मोटर मार्ग में यातायात शुरू कराया।
तहसील क्षेत्र में एक सप्ताह से दोपहर बाद मौसम बदल रहा है। आंधी से बृहस्पतिवार को कौसानी-बैजनाथ हाईवे में चीड़ का एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग आधे घंटे लिए बंद रहा। सूचना मिलते ही कौसानी के थानाध्यक्ष कौसानी जीवन सिंह चुफाल मौके पर पहुंचे। उन्होेंने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ काटकर यातायात सुचारु कराया। इधर, आंधी से अणां, मटेना, जिनखोला, लोहारचौरा गलई, पुरुड़ा आदि गांवों में कई फलदार पेड़ गिर गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments