Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयूकेडी ने किया सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध

यूकेडी ने किया सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध

यूकेडी की कार्यकारी जिलाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी किरन रावत कश्यप ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में साढ़े तीन रुपए और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि पर बीजेपी सरकार को आढ़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई कीमतों के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें देश के सभी बड़े शहरों में एक हजार रुपये से अधिक हो जाएंगी। 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत इस महीने दूसरी दफा बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मई को 50 बढ़ाए गए थे l महंगाई दिनों दिन जिस प्रकार बढ़ती जा रही है, आम जनता का गुजर बसर मुश्किल होता जा रहा है। महंगाई की मार केवल सिलेंडर तक ही सीमित नहीं है। रसोईघर में इस्तेमाल होने वाली प्रत्येक वस्तु की कीमतों में वृद्धि हुई है। महंगाई का असर हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। जनता त्राहिमाम कर रही है, किंतु सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments