Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी से मिले औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्योगों से संबंधित विभिन्न...

मुख्यमंत्री धामी से मिले औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान संगठन प्रतिनिधियों ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने सरकारी विभागों में खरीद में स्थानीय उद्योगों को वरीयता देने, निर्यात संवर्द्धन और अन्य विषयों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। भेंट करने वालों में हरिद्वार सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन(सेवा) भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं रूड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों शमिल थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों की बेहतरी के लिये सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। भविष्य में और अधिक उद्योग राज्य में स्थापित हों इसके लिये हमने उद्यमियों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो इसके लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। परिवहन, कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में तेजी से काम हो रहा है। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये भी बड़ी संख्या में उद्योगों की स्थापना जरूरी है। उन्होंने उद्योगों से जुड़े सभी लोगों से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा, केतन भारद्वाज, दिनेश कुमार, सुयश वालिया उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments