Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशिक्षकों के तबादले के लिए बदलेगा टाइम टेबल, जानिए कैसे होगी पोस्टिंग

शिक्षकों के तबादले के लिए बदलेगा टाइम टेबल, जानिए कैसे होगी पोस्टिंग

आचार संहिता के कारण स्थगित तबादलों को बहाल करने से शिक्षा विभाग का तबादला टाइम टेबल संशोधित होने जा रहा है। रिक्त पद और पात्र शिक्षकों की सूची को दोबारा तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग तबादलों के लिए सरकार से कुछ और समय मांग रहा है। संपर्क करने पर डीजी-शिक्षा बंधीशर तिवारी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तबादला टाइम टेबल में कुछ अतिरिक्त समय की जरूरत होगी। इसके लिए सरकार से अनुरोध किया जा रहा हैमालूम हो कि सरकार ने अभी हाल में जनवरी 2022 में हुए छह सौ से ज्यादा शिक्षकों के तबादले बहाल कर दिए हैं। इससे शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई रिक्तियां और अनिवार्य तबादले के पात्र शिक्षकों की पूरी लिस्ट ही गड़बड़ा गई है। अब विभाग को इन शिक्षकों और उनके तैनाती स्थलों को हटाते हुए नए सिरे से रिक्तियों की सूची तैयार करनी होगी। तबादला टाइम टेबल के अनुसार सभी विभागों को 15 मई तक सुगम-दुर्गम क्षेत्र का कोटिकरण और पात्र कार्मिकों की सूची जारी करनी थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर बेसिक शिक्षक, मंडल पर एलटी और निदेशालय स्तर पर प्रवक्ताओं की सूची संशोधित करनी होगी। निदेशायल में सेवा अनुभागों में कर्मचारियों की कमी के कारण भी काम प्रभावित हो रहा है। रविवार शाम डीजी ने बताया कि इस विषय को गंभीरता से लिया गया है। शासन से अनिवार्य तबादले के पात्र शिक्षकों की सूची संशोधित करने के लिए कुछ और समय मांगा जा रहा है।
टाइम टेबल का पालन न होने से शिक्षक खफा
अब तक केवल गढ़वाल मंडल एलटी शिक्षकों की पात्रता सूची और रिक्तियों की सूची ही वेबसाइट पर अपलोड हो पाई है। कुमांऊ मंडल एलटी शिक्षकों एवं प्रवक्ताओं की सूची अब तक नहीं बन पाई है। तय टाइम टेबल के अनुसार 20 मई तक अनिवार्य तबादला श्रेणी में आने वाले शिक्षकों विकल्प लिए जाने थे। राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल उपाध्यक्ष बृजेश पंवार ने सरकार से शिक्षा विभाग को अतिरिक्त समय देने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments