Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीजल चोरों का पीछा करने पर तड़तड़ाई गोलियां

डीजल चोरों का पीछा करने पर तड़तड़ाई गोलियां

काशीपुर/सुल्तानपुरपट्टी। सड़क किनारे खड़े डंपरों से तेल चोरी कर रहे बदमाश ग्रामीणों के ललकारने पर कार लेकर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने उन्हें रोकने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आईटीआई थाना पुलिस को दी। इसी दौरान बदमाशों की कार पटाखा फैक्टरी के पास सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। बदमाश कार और डीजल की केन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
उत्तराखंड और यूूपी के सीमावर्ती गांवों में काफी संख्या में डंपर हैं। ये डंपर कोसी नदी से खनन का कार्य करते हैं। रात के समय ये डंपर सड़कों पर खड़े रहते हैं। इन डंपरों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। रविवार की रात कुछ बदमाश एक सफारी कार से रामपुर के सीमावर्ती गांव घोसीपुरा पहुंचे। बदमाश वहां खड़े डंपरों से केनों में डीजल भरने लगे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने उन्हें देख लिया। शोर मचाने पर कई और मौके पर एकत्र हो गए। उनके ललकारने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। लगातार गोलियां चलने पर ग्रामीण पीछे हट गए।
बदमाश कार लेकर जैतपुर की ओर भागे। इसी दौरान ग्रामीणों ने आईटीआई थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उनकी कार आईजीएल के गेट नंबर छह पर पटाखा फैक्टरी के सामने खाई में पलट गई। इस पर बदमाश कार और डीजल से भरी केनों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। आईटीआई थाना पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments