Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशर्मा जी के गार्डन में उगी लाल भिंडी

शर्मा जी के गार्डन में उगी लाल भिंडी

हल्द्वानी। वैसे तो सभी हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन लाल भिंडी में हरी भिंडी के मुकाबले पोषक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं। जीतपुर नेगी निवासी आलोक शर्मा का किचन गार्डन इन दिनों लाल भिंडी से सजा हुआ है। दो माह पहले बोई भिंडी अब खाने लायक हो गई हैं।
आलोक शर्मा बताते हैं कि लाल भिंडी खाने में भी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। लाल रंग होने के कारण इसमें एंथोसायनिन पाया जाता है। इसी कारण इसकी न्यूट्राटी वैल्यू बढ़ जाती है। क्रूड फाइबर होने के कारण इससे शुगर भी नियंत्रित होता है। लाल भिंडी को उत्तर प्रदेश स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में वर्षों के शोध के बाद विकसित किया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और आयरन जैसे गुण है जो हरी भिंडी के मुकाबले कई ज्यादा होते हैं। रक्तचाप, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्ति के लिए यह लाभदायक है। विटामिन बी-9 के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए भी इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments