Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएसटीएफ ने दबोचा दस हजार का इनामी तस्कर

एसटीएफ ने दबोचा दस हजार का इनामी तस्कर

देहरादून। ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने नशा तस्करी में फरार दस हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में नशा तस्करी में मनवर अली पुत्र कासिम निवासी मुंडाखेडा कलां थाना लक्सर जनपद हरिद्वार एक साल से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को आरोपी को घेराबंदी करके टैक्सी स्टैंड लक्सर, जिला हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आठ मार्च 2021 को थाना कैण्ट पुलिस ने एक कार को चेंकिग के दौरान रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर चालक कार लेकर भाग गया, उसका पीछा किया तो चालक गाडी पार्किंग में छोडकर भाग गया। तलाशी के दौरान उसके अन्दर से 50.695 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। गाड़ी मालिक नाम मनवर अली पुत्र कासिम निवासी मुंडाखेडा कलां लक्सर हरिद्वार पाया गया। जांच में इस केस में तीन लोगों के नाम सामने आए। जिनके फरार होने पर दस-दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। इनमें एक आरोपी एसटीएफ ने दबोचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments