Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज चारों धाम राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश व तेज हवाओं...

आज चारों धाम राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश व तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी राज्य के अनेक जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, 50 से 60 किमी प्रति घंटा व कहीं कहीं 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। चार धामों व यात्रा रुट पर भी मौसम सम्बंधी दुश्वारियां रह सकती हैं। 25 से काफी हद तक मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 24 की शाम या देर रात से मौसम में हल्का बदलाव आएगा व अत्यंत ऊंचे इलाकों को छोड़कर निचले पर्वतीय इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं कहीं हल्की बारिश का मामूली असर रहेगा। मंगलवार को ओलावृष्टि, तेज हवा, आंधी तूफान की आंशका है। राज्य के सभी जिलों के लिए मौसम सम्बंधी चेतावनी जारी की गई है। 26 व 27 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मौसम सम्बंधी गतिविधि जब किसी इलाके में होती है तो उस समय खुली जगह पर मौजूद लोग एहतियात बरते व मौसक के उस दौर को गुजरने के बाद ही आगे की यात्रा प्रारंभ करें। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री व हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान बारिश से बचने के पर्याप्त इंतजाम की सलाह दी गई है। यहां 29 तक अलग अलग समयावधि में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।
दून में न्यूनतम तापमान पहुंचा 16.9
दून में सोमवार तड़के हुई बारिश तेज हवाओं का असर दिन व रात के तापमान पर भी दिखा। अधिकतम तापमान जहां छह डिग्री गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से चार कम रहा। दून में पिछले 24 घंटों में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। दून में मंगलवार को बारिश का अनुमान लगाया गया है। 25 को आसमान में आंशिक बादलों की मौजूदगी रह सकती है। कहीं कहीं काले बादल विकसित होंगे व थंडर लाइटनिंग होगी। 26 से 29 मई के बीच मौसम साफ रहेगा और तापमान में एक बार फिर वृद्धि की संभावना है। दून में बारिश की वजह से हवा में नमी व ठंडक बढ़ गई। जिससे मानसूनी बारिश का एहसान होने लगा था। साथ ही तापमान अपने न्यूनतम स्तर की ओर गिरता दिख रहा था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। दून में मई माह में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस का है जो 15 मई 1982 में रहा था। पिछले दस सालों में चार मौके ऐसे रहे जब मई में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments