Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखाते से धोखाधड़ी कर लाखों निकालने में बैंक के तीन अफसर गिरफ्तार

खाते से धोखाधड़ी कर लाखों निकालने में बैंक के तीन अफसर गिरफ्तार

देहरादून। सेंट्रल बैंक के अधिकारियों ने एक बैंक खाते से 30.95 लाख रुपये से ज्यादा निकालकर सोना खरीद लिया। एसटीएफ ने इस प्रकरण में शाखा प्रबंधक, सहायक शाखा प्रबंधक और एक सहायक फील्ड अफसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक के लंबे समय से निष्क्रिय खातों की निजी जानकारी बदलकर पैसा निकालकर सोने में निवेश करते थे। ऐसा ही एक मामला अन्य बैंक शाखा का भी है। इसमें एसटीएफ जांच कर रही है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बीते दिनों अतुल कुमार शर्मा निवासी हर्बर्टपुर, विकासनगर ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया था कि उनकी मां का बचत खाता हर्बर्टपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। पिछले‌ दिनों इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 30.95 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इस ट्रांजेक्शन का उनके पास कोई एसएमएस नहीं आया था। मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुरूआत में शाखा के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। इसके बाद खाते की जांच की गई तो मालूम हुआ कि इस खाते में जमा पैसे से ऑनलाइन सोना खरीदा जा रहा है। इससे जो लाभ आ रहा है वह इसमें जमा नहीं किया जा रहा है। इसके बाद साइबर पुलिस ने विभिन्न वॉलेट की जांच की। शुरूआती पड़ताल में ही बैंक शाखा प्रबंधक निश्चल राठौर निवासी ग्राम शहबाजपुर, जिनौरा, बदायूं का नाम सामने आया। उसने पूछताछ में बताया कि वह उन खातों को चुनते थे जिनमें लंबे समय से कोई लेनदेन नहीं हो रहा है। इसके बाद उन्होंने अपने बैंक के सहायक फील्ड अफसर आजम और सहायक प्रबंधक कविश डंग के साथ मिलकर यह योजना बनाई। मंगलवार को एसटीएफ ने शाखा प्रबंधक निश्चल राठौर को दिल्ली के करोल बाग से गिरफ्तार किया। आजम निवासी इंदिरा कॉलोनी, पंतनगर ऊधमसिंहनगर और कविश डंग निवासी विकासनगर को सेलाकुई से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लैपटॉप, टैब, सिम कार्ड, पासबुक आदि बरामद हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments