Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरोजगार मेला: 1287 बेरोजगार आए, नौकरी 184 को मिली

रोजगार मेला: 1287 बेरोजगार आए, नौकरी 184 को मिली

लघु रोजगार मेले में रोजगार के लिए 1300 बेरोजगार पहुंचे। इसमें 184 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया। जबकि 164 का द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयन हुआ। बाकी बेरोजगारों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। मंगलवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित लघु रोजगार मेले को लेकर बेरोजगारों में खूब उत्साह दिखा। सुबह नौ बजे से ही बेरोजगार युवक-युवतियां पहुंचने लगी थी। पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, कोटद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, रुड़की समेत दूर-दराज क्षेत्र क्षेत्रों से भी युवा रोजगार मिलने की आस लेकर पहुंचे। मेले में मैन्युफैक्चरिंग, मैन्युफैक्चरिंग फार्मा, हॉस्पिटेलिटी, सर्विस, मार्केटिंग, हेल्थ केयर और लाइफ इंश्योरेंस से जुड़ी 28 कंपनियां साक्षात्कार लेने पहुंची। यहां दिनभर अलग-अलग कक्षों में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने एक-एक करके युवाओं का साक्षात्कार लिया। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मेले में कुल 1287 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें 184 का अंतिम रूप से रोजगार के लिए चयन हुआ है। इसमें 137 युवक और 47 युवतियां हैं। जबकि 164 युवाओं का चयन दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए हुआ है। बताया कि आगे भी इस तरह के मेलों का आयोजन किया जाएगा। इससे बेरोजगार युवाओं का फायदा मिलता है। उनको एक ही छत के नीचे अलग-अलग कंपनियों में साक्षात्कार देने का मौका मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments