Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुलिस ने अतिक्रमण चिह्नित कर सूची दी, नगर निगम ने दबाई

पुलिस ने अतिक्रमण चिह्नित कर सूची दी, नगर निगम ने दबाई

देहरादून की सड़कों पर अतिक्रमण कर कारोबार करने वालों पर नगर निगम ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इनकी वजह से ट्रैफिक बाधित होता है। पुलिस ने इनके कई बार चालान किए। ट्रैफिक ऑफिस से नगर निगम को कार्रवाई के लिए सूची भेजी गई, लेकिन उसपर कई महीनों से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
दून में सड़कों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसकी वजह ट्रैफिक दबाव के साथ ही जगह-जगह सड़कों किनारे होने वाला अतिक्रमण भी होता है। ट्रैफिक पुलिस ने गांधी रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार रोड, चकराता रोड, राजपुर रोड, रायपुर रोड, सुभाष रोड, धर्मपुर आदि में निरीक्षण कर ऐसे अतिक्रमणों की सूची तैयारी की जो ट्रैफिक में बाधा बनते हैं। इस दौरान 206 अतिक्रमण चिह्नित किए गए, जो काफी समय से ट्रैफिक में सिरदर्द बने हुए हैं। जो अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं उनमें बाइक सर्विस सेंटर, रेस्टोरेंट-ढाबा, मोची की दुकान, जूस, कपड़े, फल आदि की फड़-ठेलियां भी शामिल हैं। कोई फुटपाथ और आगे सड़क घेरकर वाहनों की सर्विस करता है तो कोई ठेली या फड़ लगाकर सामान बेचता है। पुलिस का कानून शायद इन पर नहीं चल पाया। ऐसे में नगर निगम को इसकी सूची भेजी गई। वहां भी इस सूची पर कोई एक्शन नजर नहीं आया है। शहर में इन अतिक्रमणों की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
पुलिस ने कई बार किए चालान
पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे का कहना है कि इन अतिक्रमणों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कई बार चालान की कार्रवाई की। इसके बाद भी दुकान संचालक मानते नहीं हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बजाय अतिक्रमण हटाने की उम्मीद में नगर निगम को सूची भेजी। लेकिन नगर निगम की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर निगम की टीम समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यदि पुलिस प्रशासन की सूची के आधार पर कार्रवाई नहीं हुई होगी तो संबंधित अनुभाग से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई होगी। – मनुज गोयल, नगर आयुक्त देहरादून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments