Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीएलएड प्रशिक्षुओं का शिक्षा निदेशालय में धरना

डीएलएड प्रशिक्षुओं का शिक्षा निदेशालय में धरना

देहरादून। एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षकों ने गुरुवार को शिक्षा निदेशालय में धरना दिया। उन्होनें प्राथमिक शिक्षक भर्ती में उन्हें शामिल करने की मांग की। एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षित महासंघ के अध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि वे लगातार अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। महासचिव पवन कैंतुरा ने शासन व प्रशासन से जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती सम्मिलित करने की मांग की । उन्होनें बताया कि हाईकोर्ट ने 28 अप्रैल 2022 के अंतरिम आदेश में साफ का था कि एनआईओएस डीएलएड याचिकाकर्ताओं को जल्द से जल्द कॉउंसलिंग में शामिल करें। लेकिन सरकार ने कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं किया। उन्होनें चेतावनी दी है कि शासन व प्रशासन समय पर काउंसलिंग शुरू नहीं करते प्रशिक्षु उग्र आंदोलन व आमरण अनशन में बैठने के लिए मजबूर होंगे। धरने में कपिल देव, पवन कुमार,भावना, रोहित कुमार, संदीप कुमार, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments