Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डश्याम सुंदर मंदिर में कलश यात्रा से शुरू हुआ वार्षिकोत्सव

श्याम सुंदर मंदिर में कलश यात्रा से शुरू हुआ वार्षिकोत्सव

श्री श्याम सुन्दर मन्दिर पटेलनगर से मंगल कलश यात्रा के साथ 39 वां वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास नित्यानंद महाराज के पावन सानिध्य में 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर एकरूप की वेशभूषा पहनकर सुन्दर राम दरबार की झांकी और कीर्तन मंडली के साथ चल रही थी। कलश यात्रा के समापन के साथ ही भजन गायक तजेंद्र हरजाई की भजन संध्या पर भक्तों ने नाच कर खुशी मनाई।
कलश यात्रा मंदिर की परिक्रमा करते हुए पूर्वी पटेल नगर, सहारनपुर रोड, पुरानी चुंगी, वेस्ट पटेल नगर, गुरु रोड होते हुए मंदिर में संपन्न हुई। भजन गायकों तजेंद्र हरजाई के साथ चन्द्र मोहन आनंद, प्रेम भाटिया, भूपेन्द्र चड्ढा, कपिल गोगिया, गौरव कोहली ने राम जी को मन में बसाए रखना.., राम राम कहोगे तो भाग्य जाग जायेंगे.., चंदन के पलना में झूले रघुराई.., आदि गाकर भाव विभोर कर दिया। मंदिर समिति के सदस्य एक रंग की वेशभूषा में चल रहे थे। मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि शनिवार से प्रतिदिन स्वामी नित्यानंद शाम 5 बजे से श्री राम कथा करेंगे। इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, कोषाध्यक्ष मनोज सूरी, गौरव कोहली, यशपाल मागो, राजू गोलानी, योगेश भाटिया, ओम प्रकाश सूरी, विनोद कपूर, इंदर मोहन भाटिया, योगेश आनंद, रूपेश सूरी, दीपक चावला, हरीश आनंद, गोपी गोगिया, राम सिंह, वीरेंद्र कपूर, डोली रानी, गोपाल खन्ना गुलशन नंदा, कन्हैया लाल मौजूद रहे। कलश यात्रा में भक्तजन बारी बारी से सिर पर रामायण जी की धारण किए चल रहे थे। समापन पर मंदिर में भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments