Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपिन लिखा एटीएम खोया तो खाते से निकल गए 1.10 लाख

पिन लिखा एटीएम खोया तो खाते से निकल गए 1.10 लाख

महिला का पिनकोड लिखा एटीएम कहीं खो गया। वह किसी के हाथ लगा तो उसने महिला के बैंक खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने कार्ड ब्लॉक कराने के साथ ही पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि सैन्य कर्मचारी की पत्नी सराल पंवार निवासी सैनिक कॉलोनी, बालावाला ने तहरीर दी। कहा कि बीते सात फरवरी को वह गढ़ी कैंट स्थित सैन्य कैंटीन जा रही थीं। इस दौरान उनका एटीएम कार्ड कहीं खो गया। कार्ड पर एटीएम का पिन लिखा हुआ था। इससे आठ और नौ फरवरी को दीपनगर स्थित एमडीडीए रोड एटीएम से 1.10 लाख रुपये निकल गए। महिला ने इसे लेकर पहले एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। उन्होंने 28 मई को नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments