Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचंपावत उपचुनाव:मतदान के लिए दो दिन पहले रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां,ये हैं...

चंपावत उपचुनाव:मतदान के लिए दो दिन पहले रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां,ये हैं दुर्गम वोटिंग बूथ

चंपावत उप चुनाव संपन्न कराने के लिए पहले चरण 16 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। लंबी पैदल दूरी होने से इन टीमों को मतदान से दो दिन पूर्व रवाना किया गया है। शेष 135 पोलिंग पार्टियों को सोमवार को रवाना किया जाएगा। चम्पावत विस में उप चुनाव के लिए 31 मई को वोट डाले जाएंगे। विधान सभा के 151 बूथों में 96213 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए रविवार को 16 पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री और ईवीएम देकर रवाना किया गया। इस दौरान डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने मतदान केद्रों में किसी भी तरह की समस्या आने पर तत्काल सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को जानकारी देने को कहा। उन्होंने बताया कि रविवार को कोटकेंद्री, खिरद्वारी बुंगादुर्गापीपल, डांडा, रियासी बामनगांव, बकोड़ा, मटकांडा, आमनी, गंगसीर, कठौल, अमौन, रौकुंवर, सौराई, कुकडोनी, रूइयां और दुबड़ जैनल बूथ की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इससे पूर्व सभी मतदान पार्टियों को तीसरा प्रशिक्षण दिया गया।डीएम ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में रिजर्व के लिए एक-एक ईवीएम अतिरिक्त दी गई है। इस दौरान एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, आरओ हिमांशु कफल्टिया, तहसीलदार ज्योति नपच्याल और बीडीओ व एआरओ समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया
एसपी देवेंद्र पींचा ने बूथ में तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को रवाना होने से पूर्व ब्रीफ किया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को पोलिंग बूथ की कमियों को दूर करने, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने, किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करने और पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बगैर किसी को भी बूथ के अंदर प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी। इसके अलावा उन्होंने बूथ में पर मोबाइल फोन प्रयोग नहीं करने, 200 मीटर के दायरे में प्रचार सामग्री नही लगाने और अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने देने को कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments