Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएक से पांच जून तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई पुलों होगी...

एक से पांच जून तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई पुलों होगी मरम्मत

मुरादाबाद और सहारनपुर के बीच रेलवे पुलों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते एक से लेकर पांच जून तक 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक, सहारनपुर और मुरादाबाद के बीच रेल ट्रैक पर बुंदकी और नगीना स्टेशन के आसपास कई पुलों की मरम्मत की जाएगी। जिसके चलते एक से पांच जून तक मेगा ब्लॉक रहेगा। जिससे प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली 14229 अप ट्रेन एक, दो, पांच और छह जून को रद्द रहेगी।
वापसी में 14230 योगनगरी से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन एक जून, देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली 12091 व 12092 एक्सप्रेस एक और पांच जून को रद्द रहेगी। जबकि प्रयागराज से सहारनपुर 14511 अप एक्सप्रेस ट्रेन दो और छह जून को रद्द रहेगी। सहारनपुर से प्रयागराज 14512 भी एक एवं पांच जून को नहीं चलेगी। चंदौसी से हरिद्वार 04359 अप ट्रेन दो एवं छह जून को रद्द रहेगी। वापसी में हरिद्वार चंदौसी 04360 डाउन भी एक व पांच जून को रद्द रहेगी। मुरादाबाद-सहारनपुर बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04301 एवं 04302 ट्रेन का संचालन एक व पांच जून को निरस्त रहेगा। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि मुख्यालय की ओर से पुलों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments