Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजून के पहले ही दिन गर्मी ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा

जून के पहले ही दिन गर्मी ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा

जून माह के पहले ही दिन झुलसाने वाली गर्मी देखने को मिली। बुधवार को पारे में इजाफा होने के साथ लू के थपड़ों ने भी लोगों को काफी परेशान किया। दिन का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले तीन साल की बात करें तो 2021 में पूरे जून महीने में 37.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। ऐसे में इस साल अधिकतम तापमान महीने के पहले दिन ही उच्च स्तर पर पहुंच गया।
हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही चटक धूप खिली थी। दिन बढ़ने के साथ ही तापमान में भी इजाफा शुरू हो गया। भारी उमस और तेज गर्मी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर करीब 2:30 बजे बाद गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गईं। आईएमडी के वेदर फोर कास्ट के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार से रविवार तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments