Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगर्जिया मंदिर परिसर में हाथी ने की तोड़फोड़

गर्जिया मंदिर परिसर में हाथी ने की तोड़फोड़

रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया मंदिर परिसर में हाथी ने दुकान का दरवाजा और एक श्रद्धालु की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। गर्जिया मंदिर परिसर में बुधवार रात हाथी ने वहां खड़ी एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथी ने दुकान का गेट तोड़ दिया। बुधवार शाम मुरादाबाद से कुछ श्रृद्धालु मंदिर में बृहस्पतिवार को भंडारा करने के लिए आए थे। हाथी ने श्रद्धालु मोहित वर्मा की कार के शीशे भी तोड़ दिए। सुबह लोगों को हाथी के उत्पात की जानकारी मिली। विक्रेता शंकर उर्फ शिबू पांडे ने बताया कि हाथी से श्रद्धालुओं को खतरा बना हुआ है।बताया कि हाथी पिछले कुछ समय से लगातार पार्किंग स्थल में आ रहा है। दुकानदारों ने मंदिर परिसर में हाथी को आने से रोकने के लिए वन विभाग से गश्त करने की मांग की है। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि रात में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments