Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया, फिर दी प्रेमिका को ऐसी खौफनाक...

प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया, फिर दी प्रेमिका को ऐसी खौफनाक मौत, पुलिस ने कब्र से निकाला शव

बीए की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराके कलियर में लाकर हत्या करने के मामले में बनारस पुलिस हत्यारोपी को लेकर कलियर पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में छात्रा के कंकाल कब्र से बाहर निकाला गया। बनारस पुलिस कंकाल को डीएनए जांच के लिए अपने साथ ले गई है।बनारस के कैंट थाने के एसएसआई इंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि कैंट क्षेत्र निवासी बीए की छात्रा 2015 में संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई थी। इस बीच पता चला था कि छात्रा को बनारस फुलवरिया निवासी शरीफ बहला फुसलाकर ले गया है। तभी से पुलिस को आरोपी की तलाश थी।
20 मई को आरोपी अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह छात्रा को पिरान कलियर ले गया था। वहां पर उसने छात्रा का धर्म परिवर्तन करवाया था और दोनों साथ रहने लगे थे। 15 अप्रैल 2021 को उसकी मौत हो गई थी। उसने शव कलियर के साबरी कब्रिस्तान में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस दौरान कोर्ट ने शव को बाहर निकालकर डीएनए टेस्ट के आदेश पुलिस को दिए थे।शनिवार को बनारस पुलिस आरोपी को लेकर कलियर पहुंची और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। नायब तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल और एसओ मनोहर भंडारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने कंकाल को कब्र से बाहर निकाला गया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कंकाल को रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।वहां से बनारस पुलिस कंकाल के कुछ हिस्से को लेकर डीएनए टेस्ट करवाने के लिए अपने साथ ले गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments