Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डघर की छत पर खड़े युवक पर गुलदार का हमला, घायल युवक...

घर की छत पर खड़े युवक पर गुलदार का हमला, घायल युवक को एम्स ऋषिकेश में कराया भर्ती

प्रतीतनगर,रायवाला के वैदिकनगर में रेल लाइन के समीप घर की छत पर खड़े युवक पर गुलदार ने हमला बोल दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आये। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल में चला गया। घायल युवक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। सोमवार मध्यरात्रि डेढ़ बजे घर की छत पर खड़े विनोद राजभर पुत्र बब्बन राजभर पर गुलदार ने हमला कर दिया। विनोद के चिल्लाने के बाद मकान मालिक व पड़ोसियों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गुलदार जंगल में चला गया। सूचना पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार, पुलिस व पार्क प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। विनोद राजभर वैदिकनगर में किराए के मकान पर रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वह अपनी पत्नी से अलग अकेले ही रह रहा था। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि घायल का बैंक में खाता नहीं है।मुआवजे के लिए खाता खुलवाने के लिए बैंककर्मी को एम्स भेजा है। रेंजर को भी पत्र भेजकर क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर मोतीचूर रेंज महेंद्रगिरि गोस्वामी ने कहा कि गुलदार के हमले में युवक घायल हुआ है। क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्त की जाएगी। क्षेत्र में पिंजरा लगाने की अनुमति के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। पीड़ित को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments