Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज शाम चार बजे घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

आज शाम चार बजे घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद छह जून को शाम चार बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित करेगा। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा की घोषणा करने के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत मौजूद होंगे। परीक्षाफल शाम चार बजे सोमवार यानी छह जून को घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल को बोर्ड की वेबसाइट www. ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in में देख सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 28 मार्च से 19 अप्रैल के बीच 1333 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। हाईस्कूल में 129778 और इंटरमीडिएट में 113164 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 25 अप्रैल से 10 मई तक मूल्यांकन किया गया। बोर्ड दस जून से पहले ही परीक्षाफल घोषित करने की योजना पर काम कर रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments