Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी: विपिन चंद्र घिल्डियाल

पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी: विपिन चंद्र घिल्डियाल

आधारशिला संस्थान की ओर से रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत कुमाल्डी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह और भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना पर विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में राज्य सूचना आयुक्त विपिन चंद्र घिल्डियाल (आईआरएस) ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते पृथ्वी के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने लोगों को सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की जानकारी दी। कहा कि इस अधिनियम की ओर से संबंधित व्यक्ति किसी भी विभाग से सूचनाएं प्राप्त कर सकता है। वित्त मंत्रालय केंद्र सरकार की निदेशक मंदाकनी बलोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक जदली ने किया। इस मौके पर डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के प्रतिनिधि सीडीओ प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, केटीआर के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य, बीडीओ कलावती सुंद्रियाल, एसडीएम लैंसडौन स्मृता परमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments