Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबंद खाते की चेकबुक चुराकर एक करोड़ के फर्जी चेक किए जारी,...

बंद खाते की चेकबुक चुराकर एक करोड़ के फर्जी चेक किए जारी, रिपोर्ट दर्ज

हल्द्वानी। करोड़ों की देनदारी के चलते एक व्यक्ति ने प्रतिष्ठान के बंद खाते की चेक बुक चुराकर फर्जी हस्ताक्षर करके एक करोड़ के चेक अपने नाम जारी कर लिए। चेक बाउंस मामले में वारंट पहुंचने पर मामला सामने आया। प्रतिष्ठान स्वामिनी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली रोड स्थित तल्ली हल्द्वानी के दुर्गा भवन निवासी रीना पंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तल्ली हल्द्वानी में ही मैं. महाकाली इंटरप्राइजेज नाम से प्रतिष्ठान का संचालन करती हैं। बताया कि प्रतिष्ठान के नाम से एक बैंक खाता नवीन मंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सुचारु था, जिसे 8 अगस्त 2018 में बंद करा दिया गया था। हालांकि बैंक खाते की चेक बुक कार्यालय में ही रखी थी। आरोप है कि उनके कार्यालय में आने वाले केनाल रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी सचिन जायसवाल ने बंद खाते की चेकबुक से दो चेक चुराए और खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर करके 50-50 लाख की धनराशि भरकर अपने नाम पर जारी करा लिए।
खाता बंद होने की वजह से चेक बाउंस हो गए और सचिन ने उनके खिलाफ एनआई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय से जमानती वारंट प्राप्त हुआ तब मामले की जानकारी मिली। इसके बाद जांच -पड़ताल करने पर आरोपी का फर्जीवाड़ा सामने आया। रीना पंत का आरोप है कि सचिन जायसवाल ने हरिद्वार के रुड़की में धनौरा गांव स्थित 0.619 हेक्टेयर भूमि प्रतिष्ठान के पास बंधक रखी जमीन को भी बेच दिया। साल 2017-2018 से अब तक आरोपी प्रतिष्ठान का 36941513 रुपये की देनदार है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी, दस्तावेजों की कूटरचना करना, कूटरचित कागजातों का असली रूप में उपयोग करना और धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments