Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदस पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

दस पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। एसओजी और सोमेश्वर थाना पुलिस ने शराब की दस पेटियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसओजी और सोमेश्वर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर झुपुलचौरा के पास से दिनेश चंद्र पांडे निवासी सलौज थाना सोमेश्वर के पास से शराब की दस पेटियां बरामद कीं। एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि दिनेश सोमेश्वर क्षेत्र से शराब खरीदकर उसे ग्रामीण क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था।
शराब के 48 पव्वे के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने शराब के 48 पव्वे शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान आरे बाईपास के पास तारा सिंह तड़ागी (25) निवासी पुड़कुनी (कपकोट) के कब्जे से उक्त शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments