Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदर्दनाक: खेल-खेल में बच्चे के गले में अटक गया चने का दाना,...

दर्दनाक: खेल-खेल में बच्चे के गले में अटक गया चने का दाना, मासूम की मौत से नानी के घर में मचा कोहराम

नानी के घर आए करीब दो साल के मासूम की गले में चने का दाना फंसने से मौत हो गई। मासूम को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जसपुर के मोहल्ला नई बस्ती डहरिया निवासी मेहराज ने अपनी बेटी नरगिस का निकाह तीन वर्ष पूर्व काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां निवासी नदीम अहमद से किया था।नदीम मोहल्ला अल्ली खां में जूस की दुकान करता है। नदीम का 20 माह का बेटा हम्माद था। नरगिस पांच मई की दोपहर बेटे के साथ अपने मायके जसपुर आई थी। रविवार रात बच्चे घर में चने खा रहे थे। पास में हम्माद ने भी चने का एक दाना उठाकर मुंह में रख लिया।चने का दाना उसके हलक में अटक गया जिससे हम्माद की सांस की नली बंद हो गई। हम्माद खांसकर चने को बाहर निकालने की कोशिश करता रहा। मां और परिजनों ने भी चना बाहर निकालने की भरसक कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। सांस अटकने से बच्चा बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद ईएमओ डॉ. नरेश ने चने को निकालने के काफी प्रयास किए लेकिन चना नहीं निकल पाया। सांस रुकने से हम्माद की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मासूम के जनाजे को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments