Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमहिला कांस्टेबल को पति ने तीन तलाक बोलकर किया अलग

महिला कांस्टेबल को पति ने तीन तलाक बोलकर किया अलग

पति ने महिला कांस्टेबल को शादी के 15 साल बाद तीन तलाक बोलकर अलग कर दिया। आरोपी पति उपनल से स्वास्थ्य विभाग में तैनात है और वर्तमान में मुख्यमंत्री आवास में सेवारत है। आरोप है कि महिला का पति अधिकारियों को गुमराह करके पोस्टिंग अन्य जनपदों में करवाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, महिला का कहना है कि वह अभियोजन कार्यालय देहरादून में नियुक्त है। उनकी शादी 2006 में शहाबुद्दीन निवासी माजरा देहरादून के साथ हुई थी। कुछ वर्षों बाद पति दुर्व्यवहार करने लगा था। बात-बात पर गालीगलौज, लांछन लगाना मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई। बीती 28 मार्च को पति ने झगड़ा किया। अपने पिता दीन मोहम्मद, मामा मीर मोहम्मद, फिरोज, हबीब और अन्य रिश्तेदारों को बुलाया। मारपीट की और तीन बार तलाक बोल दिया। चाकू से वार करने की भी कोशिश की। आरोप है कि पति धमकी दे रहा है कि वह मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत है। झूठे मुकदमे में फंसाने, मरवाने की धमकी देता है। पति ने धमकी दी थी कि दस दिन में तबादला अपने गृह जनपद रुद्रप्रयाग करवा दूंगा। आरोप है कि पति के कहने पर ही 31 मई 2022 को उनका तबादला रुद्रप्रयाग कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments