Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजल्द मोबाइल एप से ऑनलाइन उत्पाद बेच सकेंगे उत्तराखंडी

जल्द मोबाइल एप से ऑनलाइन उत्पाद बेच सकेंगे उत्तराखंडी

काशीपुर। जल्द ही उत्तराखंड के किसान व अन्य लोग मोबाइल एप से अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे। इसके लिए आईआईएम से समर्थित स्टार्टअप संचालक ने मोबाइल एप बनाया है। इस एप पर कोई भी अपना स्टोर बना सकता है। एप पर ही काफी संख्या में ग्राहक उपलब्ध होंगे जो उत्पाद को सीधे खरीदे सकेंगे। इस एप से बिचौलिया व्यवस्था पर भी लगाम लग सकेगी। उरिफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक स्टार्टअप आईआईएम काशीपुर में रजिस्टर्ड है। राजस्थान निवासी नमन जैन इसके संस्थापक और संचालक हैं। आईआईएम की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार इस स्टार्टअप ने लोगों की सुविधा के लिए एक लिस्टर हाइपरलोकल ई-कॉमर्स मार्केट प्लेस एप बनाया है। यह एप सभी प्रकार के खुदरा विक्रेताओं को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को ऑनलाइन बेचने में मदद करेगा। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकता है। लिस्टर नामक इस मोबाइल एप से विक्रेता अपने उत्पादों को श्रेणी-वार प्रदर्शित कर सकता है। एप पर स्टोर बनाने के लिए उन्हें पर्याप्त जगह एप पर मिलेगी। वह अपना स्टोर एप पर बनाने के बाद उस पर अपने उत्पादों की तस्वीर भी डाल सकते हैं। संवाद
एप के माध्यम से ग्राहक से बात कर सकेंगे
एप के माध्यम से ही उत्पादक ग्राहकों से बात कर सकते हैं। साथ ही ग्राहक सीधे एप से आर्डर कर सकते हैं। अनाज से लेकर किराना और भोजन सामग्री तक इस एप पर बेच सकते हैं। खास बात यह है कि यह एप लोकल स्तर पर काम करता है। एप से खरीदारी पर दो घंटे में सामान की डिलीवरी हो जाएगी। लिस्टर भुगतान प्रति डिलीवरी मॉड्यूल पर काम करता है जिससे कोई भी ऑर्डर देने के लिए उसकी बाइक, टैक्सी, लोडिंग व्हीकल आदि को इससे जोड़ सकता है। आईआईएम से समर्थित तमाम स्टार्टअप बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनमें से एक स्टार्टअप ने लिस्टर नाम से मोबाइल एप लांच किया है जो उल्लेखनीय प्रयास है। इस एप के माध्यम से खुदरा विक्रेताओं को सामान बेचने में आसानी होगी। – डॉ. विक्रांत, बिजनेस मैनेजर, फीड यूनिट, आईआईएम काशीपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments