Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडोईवाला में विजिलेंस ने कानूनगो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

डोईवाला में विजिलेंस ने कानूनगो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

डोईवाला तहसील में तैनात कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने बुधवार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील में हडकंप मचा रहा। विजिलेंस टीम कानूनगो को गिरफ्तार कर अपने साथ देहरादून ले गई। आरोप है कि तहसील के कानूनगो मोतीलाल ने एक व्यक्ति से लैंड यूज चेंज कराने के दस्तावेजों पर रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। विजिलेंस की टीम ने बुधवार को डोईवाला तहसील में पहुंचकर आरोपी कानूनगो को मौके पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने कानूनगो के कक्ष में आलमारी में रखे हुए अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। तहसील में कानूनगो के कक्ष को पूरी तरह से बंद रखकर पूछताछ की गई।
बड़ी संख्या में आ रहे लैंड यूज चेंज के मामले
लैंड यूज चेंज के नाम पर तहसील के कानूनगो का रिश्वत लेना कोई नई बात नहीं है। राजधानी बनने के बाद जमीन के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में लैंड यूज चेंज जैसे मामले भारी संख्या में तहसील में आने लगे। दस्तावेजों पर रिपोर्ट लगाने के लिए अधिकारियों ने सुविधा शुल्क लगा दिया। डोईवाला तहसील के तमाम ऐसे क्षेत्र हैं, जहां जमीनों की खरीद फरोख्त और लैंड यूज चेंज कराए जा रहे हैं। चूंकि डोईवाला देहरादून मुख्यालय से महज 25 किमी दूर है। ऐसे में आवास बनाना और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए निर्माण कार्य में लोग रुचि रखते हैं। कृषि भूमि को आबादी क्षेत्र वाली भूमि बदलने के लिए लैंड यूज चेंज करना पड़ता है। तहसील बनने के बाद क्षेत्र में लैंड यूज चेंज के मामले बेहद तेज गति से बढ़े हैं। जमीनों के आसमान छूते दामों को देखकर ही अधिकारी लैंड यूज चेंज जैसे मामलो में रिश्वत मांगने से पीछे नहीं हटते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments