Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में भीड़ बढ़ी तो रूसी बाईपास पर रोके सैलानियों के वाहन

नैनीताल में भीड़ बढ़ी तो रूसी बाईपास पर रोके सैलानियों के वाहन

नैनीताल। शहर में पर्यटक गतिविधियों में हुए इजाफे और यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाहर से आने वाले सैलानियों के वाहनों को रूसी बाईपास पर ही रोक दिया। केवल उन्हीं वाहनों को शहर में प्रवेश दिया गया जिनके पास पार्किंग वाले होटलों की एडवांस बुकिंग थी। रोके गए वाहनों के सैलानियों के शटल सेवा से नगर में प्रवेश कराया गया।
पिछले कई दिनों से नैनीताल में पर्यटक सीजन चरम पर है। रोजाना हजारों सैलानी नैनीताल पहुंच रहे हैं जिसके चलते यहां की सड़कों में यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे। इसे देखते हुए पुलिस ने हल्द्वानी की ओर से आ रहे सैलानियों के वाहनों को रूसी बाईपास पर ही रोक लिया। दिन भर में चार सौ से अधिक वाहनों को रूसी बाईपास पर रोका गया। इन वाहनों के सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया। वहीं दूसरी ओर पर्यटक गतिविधियों में हुए इजाफे से कारोबारी दिन भर व्यस्त रहे। नगर की मॉल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार व चार्ट बाजार में सैलानी चहलकदमी करते नजर आए। नैनीझील में पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। वहीं दिन भर सड़कों पर कई बार जाम भी लगा जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments