Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के प्रयास में एक नामजद समेत 50-60 पर केस

सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के प्रयास में एक नामजद समेत 50-60 पर केस

जसपुर। जुलूस निकालकर भड़काऊ नारेबाजी कर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसआई सुरेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि वह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। सोशल मीडिया पर 10 जून को लोगों ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल की गिरफ्तारी के संबंध में भारत बंद का एलान किया था। इसे ध्यान में रखकर 11 जून को कुछ व्यक्ति इमरान चौक पर सामूहिक रूप से लकड़ी मंडी से नारेबाजी करते हुए तहसील की ओर जा रहे थे।
हाईवे पर वाहनों का जाम लगता देखकर उन्होंने जुलूस को आवास विकास कॉलोनी के पास रोक दिया। पुलिस बल को देखते ही सभी लोग तितर-बितर हो गए। एक व्यक्ति मेहर आलम निवासी नूरी मस्जिद के पास को उन्होंने पहचान लिया। आरोपियों ने सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने के लिए जुलूस निकाला और भड़काऊ नारेबाजी की। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मेहर आलम और 50-60 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ 143, 147, 153 ए, आईपीसी तथा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments