Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

रुद्रपुर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों पर आरोप लगाया कि बिजली गुल होने के बाद वह फोन तक नहीं उठाते। कहा कि बिजली कटौती से उनका व्यापार भी चौपट हो रहा है।रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने काशीपुर बाईपास रोड पर ऊर्जा निगम के खिलाफ पुतला फूंककर नारेबाजी की। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से रुद्रपुर में चार से आठ घंटे बिजली कटौती हो रही है।
आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम के अधिकारी मनमानी कर स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती कर रहे हैं जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कहा कि तेज गर्मी के बीच बिजली कटौती से आम जनमानस, व्यापारी और उद्यमी सभी परेशान हैं। यूपीसीएल के अधिकारी इस मामले में लापरवाही दिखा रहे हैं जिससे जनता के भीतर आक्रोश की स्थिति है। मटकोटा पावर हाउस के एसडीओ अंशुल मदान का कहना है कि फाल्ट ठीक कराते समय वह फोन नहीं उठाते हैं। प्रदर्शन में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश अरोरा, राजकुमार सीकरी, इंद्रजीत सिंह, विजय फुटेला, श्रवण छाबड़ा, रजत सेठी, सुनील आर्य, पारस अरोरा, सोनू चावला, संजू मुटनेजा, ओमप्रकाश सचदेवा आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments