Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबायोटेक के डॉ. मणिंद्र मोहन को एशियन एक्सीलेंस-2022 अवार्ड

बायोटेक के डॉ. मणिंद्र मोहन को एशियन एक्सीलेंस-2022 अवार्ड

पंतनगर। जैव प्रौद्योगिकी परिषद, बायोटेक हल्दी के वैज्ञानिक डॉ. मणिंद्र मोहन शर्मा को एशियन एक्सीलेंस अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान शनिवार को काठमांडू, नेपाल के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में नेपाल के लुंबिनी प्रांत के पूर्व सीएम शंकर पोखरेल ने विज्ञान शिक्षा, शोध व पर्यावरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया।
डॉ. मणिंद्र मोहन ने बताया कि यह पुरस्कार नौ एशियाई देशों (मलेशिया, भारत, मैक्सिको, इंडोनेशिया, नेपाल, सिंगापुर, फिलीपींस, मॉरीशस और श्रीलंका) के 30 व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इसमें उत्तराखंड से यह पुरस्कार डॉ. मणिंद्र मोहन को मिला है। पूर्व में वह दो बार युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, नेशनल इंस्पिरेशन अवार्ड, ग्लोबल ग्रीन अवार्ड, सेवा रत्न सम्मान और युवा प्रेरक सम्मान जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके है। वर्तमान में डॉ. मणिंद्र शोध कार्यों के अलावा युवाओं में विज्ञान शिक्षा, शोध और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं।
सम्मान समारोह में आयोजक सार्क एजुकेशन के लक्ष्मण बस्नेत, नेपाल पर्यटन विभाग के निदेशक हिम्मत सिंह, मलेशिया के पूर्व विदेश मंत्री मनीमरन शुपिया, मलेशिया-वियतनाम बिजनेस चैंबर की पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम सिम्मी व टन के पाऊ व प्रोनेस एशिया के कौशल कुमार, प्रिया कुलश्रेष्ठ आदि लोग मौजूद थे। डॉ. मणिंद्र की इस उपलब्धि पर बॉयोटेक के निदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments