Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजरूरी खबर: अब तीन बार से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर खाताधारकों को...

जरूरी खबर: अब तीन बार से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर खाताधारकों को लगेगा चार्ज, पढ़ लीजिए ये नए अपडेट

तीन बार से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर डाकघर के खाताधारकों को अब चार्ज लगेगा। नई व्यवस्था जल्द ही प्रभावी होगी। आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (ईपीएस) के जरिये यदि राशि की निकासी या जमा की जाती है, तो अब महीने में केवल तीन ट्रांजेक्शन तक फ्री सुविधा मिलेेगी। चौथे ट्रांजेक्शन पर खाताधारकों को चार्ज लगेगा। दरअसल, इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के जरिये दो साल पहले कोविड के दौरान आधार ईपीएस योजना शुरू की गई थी। इसमें किसी भी बैंक के खाताधारकों को घर बैठे 10 हजार रुपये तक बॉयोमीट्रिक सिस्टम से आधार नंबर के जरिये निशुल्क राशि निकालने की सुविधा दी गई थी, लेकिन राजस्व बढ़ाने के लिए अब इस सिस्टम के जरिये पैसे की निकासी या जमा की जाएगी तो महीने में केवल तीन ट्रांजेक्शन तक फ्री सुविधा मिलेगी।
चौथे ट्रांजेक्शन पर खाताधारकों को लगेगा चार्ज
ईपीएस के जरिये महीने में चौथे ट्रांजेक्शन पर चार्ज 20 रुपये व जीएसटी का भुगतान करना होगा। सिटी पोस्टमास्टर उम्मेद सिंह रावत ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने पर आधार ईपीएस के जरिये राशि की निकासी या जमा की जाती है तो महीने में केवल तीन ट्रांजेक्शन तक फ्री सुविधा मिलेगी। चौथे ट्रांजेक्शन पर खाताधारकों को चार्ज लगेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments