Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीजे पर पसंद का गाना बजाने के लिए चले लाठी-डंडे, पुलिस ने...

डीजे पर पसंद का गाना बजाने के लिए चले लाठी-डंडे, पुलिस ने दो पक्षों के छह लोग हिरासत में लिया

डीजे पर अपनी-अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर युवकों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की युवती पर टिप्पणी कर दी। इसे लेकर एक बार फिर लाठी-डंडे चल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा में एक ग्रामीण के घर में शादी समारोह था। समारोह में डीजे पर रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इस दौरान युवकों के दो गुटों में अपनी-अपनी पसंद का गाना बजवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच दोनों पक्षों ने आसपास पड़े लाठी-डंडे उठाकर हमला बोल दिया। इससे समारोह में आए लोगों में खलबली मच गई।किसी तरह ग्रामीणों ने विवाद शांत किया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की युवती पर गलत टिप्पणी कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में दोबारा लाठी-डंडे चल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। साथ ही दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। दोनों पक्षों को विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही दोनों पक्षों पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments