Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेश में खत्म होने वाला है तेल: पेट्रोल पंप पर उमड़ी भारी...

देश में खत्म होने वाला है तेल: पेट्रोल पंप पर उमड़ी भारी भीड़, अफवाह ने रुड़की में मचाई अफरा-तफरी, तस्वीरें

शहर में सोमवार को कुछ पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। कुछ स्थानों पर तो भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। सोमवार को शहर में कुछ पंपों पर तेल खत्म हो गया। ऐसे में वहां पेट्रोल खत्म होने की सूचना चस्पा कर दी गई। इसी बीच अफवाह फैल गई कि पेट्रोल खत्म हो रहा है।
आगामी चार दिन तक पेट्रोल नहीं मिलेगा। खबर फैलते ही पेट्रोल पंपों पर लाइनें लगनी शुरू हो गईं। लोग वाहनों की टंकियां फुल कराने लगे। इसके कारण दोपहर बाद रुड़की और कस्बों के अधिकांश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल ही नहीं मिल पाया। कार एवं दोपहिया वाहन चालक इधर से उधर दौड़ते हुए नजर आए।
चिलचिलाती धूप में एक से डेढ़ घंटे लाइन में खड़े होकर उपभोक्ताओं ने पेट्रोल भरवाया। हाईवे के पास वाले और शहर के बीच स्थित पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। पेट्रोल पंप स्वामियों का कहना था कि कंपनियों से ही पेट्रोल की कमी चल रही है। इस वजह से पर्याप्त पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। हरिद्वार पेट्रोलियम डीजल ट्रेडर्स एसोसिएशन के संरक्षक राकेश अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल की किल्लत कंपनियों की ओर से चल रही है। ऐसा नहीं है कि पेट्रोल अब नहीं आएगा। कुछ पंपों पर शाम तक तो कुछ पर सुबह तक पेट्रोल पहुंच जाएगा। कुछ अफवाहों के चलते पंपों पर लोगों की लाइन लग गई। समझाने के बावजूद लोग नहीं माने। रुड़की शहर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम के कुल मिलाकर 12 पेट्रोल पंप हैं। सोमवार को इनमें से पांच पर पेट्रोल खत्म होने के नोटिस चस्पा हो गए थे। अधिकांश पर पेट्रोल मिल रहा था। इस दौरान पंपों पर लगी वाहनों की लाइन देखकर लोग बोतलों में पेट्रोल लेने लगे। इससे वाहन स्वामियों ने नाराजगी जतानी शुरू कर दी। इसके बाद पंप संचालकों ने बोतलों में तेल देना बंद कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments