Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनकल विरोधी कानून के समर्थन में निकाली धन्यवाद रैली

नकल विरोधी कानून के समर्थन में निकाली धन्यवाद रैली

बागेश्वर/गरुड़। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून के समर्थन में भाजयुमो नगर और ग्रामीण मंडल ने नगर में बाइक रैली निकाली। युवा कार्यकर्ताओं ने इसे देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बताकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में युवाओं ने नगर के हनुमान मंदिर के पास से बाइक रैली का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष गस्याल ने कहा कि युवा मोर्चा की ओर से पूरे प्रदेश में बाइक रैली के माध्यम से सीएम का आभार जताया जा रहा है। पहले जिले के तीन मंडलों ने भी रैली निकाली थी।
अन्य पांच मंडलों में शनिवार को रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक नितिन जोशी, नगर अध्यक्ष राहुल शाह गंगोला, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज ओली, भावेश पाठक, राजेंद्र दानू, उमेश गोस्वामी, राजकुमार मेहता, राजेंद्र परिहार, हेमंत शाह, योगेश साह आदि रहे। गरुड़ के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष ठाकुर सिंह मेहरा के नेतृत्व में बैजनाथ से गरुड़ बाजार तक बाइक रैली निकाली। इसमें भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, महेश ठाकुर, ठाकुर सिंह मेहरा, मंगल राणा, लखवेंद्र थायत, कुंदन भंडारी, दीपक खुल्बे, अंकित जोशी, दिनेश बिष्ट, जेसी आर्या आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments