Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतिवाड़ गांव में सुबह-सुबह भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी, पावर वीडर से...

तिवाड़ गांव में सुबह-सुबह भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी, पावर वीडर से लगाया खेतों में हल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह तिवाड़ गांव में भ्रमण पर निकले। इस दौरान वह यहां लोगों से मिले। बातचीत कर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे जाना। साथ गांव के विकास और बेहतरी के लिए लोगों से सुझाव भी लिए। सीएम धामी को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। टिहरी झील से सटे तिवाड़ गांव के एक होम स्टे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रात्रि विश्राम किया। रविवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। सीएम धामी ने टिहरी झील में पर्यटन की संभावनाओं पर लोगों से चर्चा की। ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया। गांव की कुलदीप पवार ने सीएम को बताया कि तिवाड़ गांव के 20 से अधिक लोग होमस्टे संचालित कर रहे हैं। सीएम ने गांव के खेत में कुछ देर पावर वीडर चलाकर हल जोता। गांव के लोगों से कृषि के बारे में भी जानकारी ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments