Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचलती ट्रेन से महिला का पर्स लेकर कूदा चोर

चलती ट्रेन से महिला का पर्स लेकर कूदा चोर

हल्द्वानी। ट्रेन में बैठने के कुछ ही देर बाद एक महिला यात्री का पर्स एक व्यक्ति ने चोरी कर लिया। इसके बाद चोर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पर्स में जेवरात, नगदी और जरूरी दस्तावेज थे। काठगोदाम जीआरपी थाने में महिला की बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ऊधमसिंह नगर के बाजपुर स्थित मझरा वक्स वार्ड नंबर नौ निवासी कल्पना यादव ने काठगोदाम जीआरपी थाने में दी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी को उनकी बहन प्रतिमा बाजपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थी। प्रतिमा ने अपना पर्स व अन्य सामान सीट पर रखा था। बताया कि उसी समय वहां बैठे एक व्यक्ति ने सीट पर रखा पर्स उठाया और ट्रेन से कूदकर मुड़िया बाजपुर की तरफ भाग गया। बताया कि बैग में कान के झुमके, नथ के अलावा बच्चों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और करीब 19000 रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा अन्य सामान भी था। महिला की तहरीर पर काठगोदाम जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments