Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदलितों पर अत्याचार करने वालों पर कार्रवाई हो : राजकुमार

दलितों पर अत्याचार करने वालों पर कार्रवाई हो : राजकुमार

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने दलित समाज के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार पर चिंता जताई। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूर्व विधायक ने कहा कि देश के भीतर का माहौल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की कल्पना के एकदम उलट आज जो कार्य हो रहा है, वह देश की खराब हालत को दर्शाता है। बीते दिनों भी देश के विभिन्न प्रांतों एवं तमाम राज्यों से दलित समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार और दुराचार की खबरें आती रही और अब उत्तराखंड से भी एक दुखद मामला निकल आया है। अल्मोड़ा में दो विभिन्न जातियों से आने वाले युवक युवती ने जब विवाह किया तो विवाहिता के घरवालों ने पहले युवती पर दबाव बनाया, लेकिन युवती के न मानने पर कुछ समय बाद लड़के की सुनियोजित तरीके से हत्या कर डाली। इस घटना ने देशभर में दलित समाज के साथ होने वाले अत्याचारों को एक बार पुनः उजागर किया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments