Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखण्डअपने पैतृक गांव मोहनरी पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत, मूर्ति स्थापना कार्यक्रम...

अपने पैतृक गांव मोहनरी पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत, मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में की पूजा अर्चना

पूर्व सीएम हरीश रावत सोमवार को अपने पैतृक गांव भिकियासैंण ब्लॉक के मोहनरी पहुंचे। उन्होेंन दुर्गेश्वर मंदिर में भगवान गणेश और हनुमान की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शिरकत की। रावत ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने मोहनरी पहुंचकर मंदिरों में पूजा की। बाद में वे दुर्गेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, ताड़ीखेत के ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, भिकियासैंण की ब्लॉक प्रमुख चित्रा, पार्टी के भिकियासैंण के ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, चंद्रशेखर, पीसीसी सदस्या कैलाश पांडेय, रानीखेत नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चरन भाई, लाखन अग्रवाल, यतीश रौतेला, संदीप बंसल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments