Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डक्षतिग्रस्त होने लगी गोमती पुल की सपोर्टिंग दीवार, लगातार गिर रहे पत्थरों...

क्षतिग्रस्त होने लगी गोमती पुल की सपोर्टिंग दीवार, लगातार गिर रहे पत्थरों से बढ़ा खतरा

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत के बाद पुलों की सुरक्षा का मामला एक बार फिर चर्चा में है। जिला मुख्यालय बागेश्वर में भी पुलों की स्थिति ठीक नहीं है। जिला मुख्यालय में एनएच के अधीन गोमती नदी पर बने मोटर पुल की सपोर्टिंग दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। दीवार से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। गोमती पर वर्ष 1962 में बने पुल की सपोर्टिंग दीवार जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। दीवार के ऊपर पेड़ उगे हैं। पुल पर बिछाए गए टिनों से डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। पुल पर वाहन चलने पर पुल हिलता है। टिन की नाल पर वाहन उछलते हैं। पुल पर डामर न होने से दोपहिया वाहन रपटते हैं। पुल की सपोर्टिंग दीवार की मरम्मत नहीं की गई तो पुल को भी नुकसान हो सकता है।
जिला मुख्यालय में एनएच पर ही सरयू नदी पर 1962 में बने पुल की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। पुल पर से डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। पुलों की मरम्मत की मांग क्षेत्र में कई बार उठ चुकी है लेकिन एनएच डिवीजन रानीखेत के अधिकारियों को इसकी फिक्र नहीं है। जिला मुख्यालय में पुलों की स्थिति दिखवाई जाएगी। पुलों की सुरक्षा के उपाय कराए जाएंगे। मरम्मत कराई जाएगी। अन्य पुलों की भी जानकारी ली जाएगी। – अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments